Now In Hindi

BDC Full Form In Panchayat In Hindi

BDC Full Form In Panchayat In Hindi

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम यहां जानेंगे कि बीडीसी (BDC) क्या होता है तथा BDC Full Form In Panchayat In Hindi क्या होती है | अगर आप गांव मैं रहते हैं तो आपने बीडीसी (BDC) का नाम जरूर सुना होगा | बीडीसी (BDC) एक सरकारी संस्था होती है जो पंचायत संबंधी कार्य करती है |

बीडीसी (BDC) क्या होता है तथा इसकी फुल फॉर्म क्या होती है इसको और अच्छे से समझते हैं | बीडीसी (BDC) को समझने के लिए हमारे इस आर्टिकल को आप अंत तक जरूर पढ़िएगा |

BDC Full Form In Panchayat In Hindi

बीडीसी (BDC) की फुल फॉर्म ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (Block Development Council) होती है | बीडीसी (BDC) को हिंदी में प्रखंड विकास परिषद भी कहते हैं | भारत के ज्यादातर जनसंख्या गांवों में रहती है अगर हमें अपने देश का विकास करना है तो हमें सबसे पहले गांव का विकास करना होगा | गांव के विकास के लिए सरकार समय-समय पर नई-नई योजनाएं निकालती रहती है | सरकार द्वारा इन योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने का काम बीडीसी (BDC) के द्वारा किया जाता है |

बीडीसी (BDC) की मदद से सरकार ग्रामीण जनता से सीधा संपर्क कर सकती है | बीडीसी (BDC) के द्वारा ही ग्राम पंचायत विकास संबंधी कार्यों को पूरा किया जाता है | बीडीसी (BDC) एक समिति होती है जो हर गांव में उसके विकास के लिए बनाई जाती है | बीडीसी (BDC) का काम गांव के विकास के कार्य को संभालने का होता है | इस समिति का प्रमुख गांव की जनता में से ही चुना जाता है समिति का प्रमुख चुनने के लिए गांव में चुनाव किए जाते हैं | जो इस चुनाव को जीतता है उसे समिति का प्रमुख बना दिया जाता है तथा उसे प्रधान कहकर बुलाया जाता है |

प्रधान के अलावा इस समिति में क्षेत्र पंचायत भी होते हैं जिन का चुनाव भी गांव की जनता में से ही किया जाता है | इन सबको मिलाकर बीडीसी (BDC) संस्था या गठन का निर्माण होता है | एक पंचायत में एक से अधिक बीडीसी हो सकते हैं |

बीडीसी (BDC) की चयन प्रक्रिया

बीडीसी (BDC) का चयन चुनाव के द्वारा किया जाता है | चुनाव प्रक्रिया के द्वारा ही सही कैंडिडेट चुना जा सकता है | जो भी व्यक्ति बीडीसी (BDC) का सदस्य बनना चाहता है वह चुनाव प्रक्रिया के लिए अपना नामांकन दे सकता है | राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बीडीसी (BDC) की चुनाव प्रक्रिया होती है | बीडीसी (BDC) के चुनाव में ग्राम सभा के लोग प्रत्यक्ष रूप से आ सकते हैं तथा यह चुनाव पंचायत लेवल पर होता है |

चुनाव होने से पहले प्रत्येक प्रत्याशी को नामांकन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय जाना होता है | बीडीसी (BDC) के जो भी चुनाव होते हैं वह बैलेट पेपर पर होते हैं इन चुनावों में ईवीएम मशीन का उपयोग नहीं किया जाता है | जो प्रत्याशी चुनाव में जीत जाता है वह बीडीसी (BDC) के मेंबर में शामिल हो जाता है | बीडीसी (BDC) का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है | बीडीसी (BDC) चुने जाने पर प्रत्याशी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है |

बीडीसी (BDC) बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए होती है ?

सरकारी क्षेत्र में सरकारी पद पाने के लिए कुछ अनिवार्य योग्यता का होना जरूरी होता है | परंतु दिलचस्प बात यह है कि बीडीसी (BDC) के लिए अभी तक राज्य सरकार द्वारा किसी प्रकार की योग्यता का निर्धारण नहीं हुआ है | परंतु कुछ सरकारों द्वारा बीडीसी बनने के लिए कुछ योग्यताओं को निर्धारित करने पर विचार किया जा रहा है |

बीडीसी (BDC) पद के लिए आवश्यक दस्तावेज |

बीडीसी (BDC) पद के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न प्रकार है :

बीडीसी (BDC) के अधिकार

बीडीसी (BDC) का वेतन कितना होता है ?

अगर आप बीडीसी (BDC) बनना चाहते हैं तो आपके मन में यह सवाल जरूर उठा होगा एक बीडीसी (BDC) को आखिर वेतन कितना मिलता है | बीडीसी का वेतन निर्धारित नहीं है कई राज्यों में 4000 से ₹5000 तक मिल जाता है जबकि कई अन्य राज्यों में बीडीसी को वेतन नहीं दिया जाता है |

बीडीसी (BDC) के कार्य

गांव के विकास से संबंधित कार्यों को देखना बीडीसी का काम होता है | बीडीसी के कार्य को समझने के लिए आप निम्नलिखित बिंदुओं को पढ़ सकते हैं :

अन्य क्षेत्रों में बीडीसी (BDC) का फुल फॉर्म

बीडीसी (BDC) के प्रमुख फुल फॉर्म तो हमने ऊपर बताएं है | गांव की समस्या का हल करना बीडीसी (BDC) का कार्य होता है अब हम आपको बीडीसी के कुछ अलग फुल फॉर्म से परिचित कराते हैं :

सॉफ्टवेयर के फील्ड में

बीडीसी (BDC) = बैकअप डाटा सेंटर |

सेना की फील्ड में

बीडीसी (BDC) = बेस डिफेंस कमांडर |

डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स फील्ड में

बीडीसी (BDC) = बायनरी डेसिमल काउंटर |

व्यापार के फील्ड में

बीडीसी (BDC) = बिजनेस डेवलपमेंट काउंसिल |

दूरसंचार के क्षेत्र में

बीडीसी (BDC) = बफ्रेड डाटा चैनल |

विद्युत फील्ड में

बीडीसी (BDC) = बाय डायरेक्शनल कनवर्टर |

टेक्नोलॉजी के फील्ड में

बीडीसी (BDC) = ब्लेड डायग्नोस्टिक कॉरपोरेशन |

दोस्तों मुझे उम्मीद है इस आर्टिकल ने आपको बीडीसी को समझने में मदद की होगी अगर आप का बीडीसी को लेकर कोई सवाल यह सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है | अगर आपको आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों का फैमिली मेंबर्स के साथ जरूर शेयर कीजिए |

Other Related Articles:

ESR Full Form In Hindi
CRPC Full Form In Hindi
SGPT Full Form In Hindi
ICDS Full Form In Hindi
MCH Full Form In Hindi
MFG Full Form In Hindi
PPO Full Form In Hindi
MSW Full Form In Hindi
IOT Full Form In Hindi
ISBN Full Form In Hindi
PCOD Full Form In Hindi
HCF Full Form In Hindi
APMC Full Form In Hindi
RT-PCR Full Form In Hindi
GDS Ka Full Form In Hindi
GMP Full Form In Hindi
OT Full Form In Hindi
DMLT Full Form In Hindi
CBT Full Form In Hindi
DRA Full Form In Hindi

Exit mobile version